फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बनाकर 07 लोगों ने आबरू लूटी

Sat, 08 Aug 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एत्माद्दौला क्षेत्र में मजदूर महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि सात लोगों ने महिला को बंधक बनाकर रात भर दुष्कर्म किया। इसकी तहरीर मिलने के बावजूद छलेसर पुलिस चौकी ने एफआईआर दर्ज नहीं की। आरोपियों को चौकी पर तो बुलाया, लेकिन सौदेबाजी करके छोड़ दिया। एक आरोपी से सेटिंग नहीं हो पाई, तो उसका चालान आर्म्स एक्ट के तहत कर दिया। पीड़ित महिला ने शुक्रवार को एसपी क्राइम को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद एसपी देहात ने मौका मुआयना किया लेकिन इसके बाद भी न तो रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही चौकी पुलिस पर किसी तरह का एक्शन लिया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

 एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली महिला आरती (बदला नाम) ने बताया कि वह करीब दो माह से कुबेरपुर में दो ठेकेदारों के साथ मजदूरी कर रही थी। चार अगस्त की शाम को काम खत्म करने के बाद वह एक ठेकेदार के साथ घर लौट रही थी। उसे रास्ते में नगला नथौली के सात लोगों ने घेर लिया। ठेकेदार को तमंचा दिखाकर खामोश रहने की हिदायत दी।
इसके बाद उसे कट्टीखाने के पीछे ले जाकर रातभर सामूहिक दुराचार किया गया। सुबह को बदहवास हालत में उसे पड़ा छोड़कर भाग निकले। उसने पांच अगस्त को छलेसर चौकी में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। उसका आरोप है कि इसके बाद छलेसर चौकी की पुलिस ने महिला की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों से सौदेबाजी करना शुरू कर दिया।  पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद पैसा लेकर छोड़ना शुरू कर दिया। गुरुवार को भी एक आरोपी को पकड़ा था, वह पैसा नहीं दे सका। इस पर पुलिस ने उसे तमंचे समेत गिरफ्तार दिखाकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने शुक्रवार को एसपी क्राइम से शिकायत की। उन्होंने एसपीआरए बबीता साहू को जांच के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर शाम को एसपीआरए ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। एत्मादपुर पुलिस का कहना है कि महिला ने कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें