फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार ने नामंजूर किया 'प्यार का रिश्ता' तो प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत

Mon, 06 May 2019 12:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एटा जिले में परिवार वालों ने जब प्यार के रिश्ते को मंजूर नहीं किया तो प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। इससे प्रेमिका की मौत हो गई, जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन

   
जलेसर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी युवती का मोहल्ले के ही एक युवक से पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिजन नहीं मान रहे थे। उन्हें कई बार मनाने का प्रयास किया। 

प्रेमी युगल की कोशिशों के बाद भी जब परिजन नहीं माने तो रविवार रात दोनों ने जहर खा लिया। दोनों बेहोशी की हालत में मिले। इलाज के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई, जबकि प्रेमी को जलेसर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


घटना के संबंध में प्रेमी युगल के परिजन अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। पुलिस ने बताया कि युवक-युवती ने जहर खाया है। इनमें युवती की मौत हो गई। मामला प्रेम प्रसंग का है। जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें