फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम बदलकर की किशोरी से दोस्ती, अपहरण के बाद धर्म परिवर्तन कर किया निकाह, गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • थाना सिकंदरा पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया 
  • सहारनपुर के युवक ने नाम बदलकर की थी आगरा की किशोरी से दोस्ती
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की किशोरी से सहारनपुर के युवक ने नाम बदलकर दोस्ती की। बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। इसके बाद उसने धर्म परिवर्तन कराकर किशोरी से निकाह कर लिया। परिजनों ने बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है और आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


सिकंदरा क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी तीन महीने पहले लापता हुई थी। परिजनों ने महफूज संस्था के समन्वयक नरेश पारस से मुलाकात की। इस पर उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की। समन्वयक नरेश पारस ने बताया कि आठ दिन पहले किशोरी बरामद हो गई। 


ट्रेन में हुई थी मुलाकात

किशोरी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात एक दिन ट्रेन से आते समय सहारनपुर के दानियालपुर निवासी इकरार से हुई थी। आरोप है कि इकरार ने अपना नाम रवि बताया था। उसने मोबाइल नंबर ले लिया और बातचीत करने लगा। परिजनों ने किशोरी को डांटा। इस पर वह घर से चली गई। हाईस्कूल, इंटरमीडियट की अंकतालिका और 15 हजार रुपये ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल 

इकरार उसे गुरुग्राम ले गया। दो दिन होटल में रोका। इसके बाद हरियाणा के यमुनानगर ले गया। यहां उसे एक मकान में रखा। अगस्त में उसको गांव ले गया। किशोरी का धर्म परिवर्तन करा दिया। निकाह करके अपने साथ रखने लगा। उधर, पुलिस उसे तलाशते हुए पहुंच गई। किशोरी को बरामद कर लाई। आरोपी इकरार को भी पकड़ लिया गया। 

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है। किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया था। समिति के आदेश के बाद परिजन ले गए। केस में चार्जशीट लगाई जा चुकी है। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है।


अपने शहर की खबर से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। 




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें