फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने कराई थी कालेज संचालक के घर लूट

Thu, 23 Mar 2017 12:54 AM IST
बेटे ने कराई थी कालेज संचालक के घर लूट
विज्ञापन
बेटे ने कराई थी कालेज संचालक के घर लूट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वीवीआईपी कालोनी विभव नगर में मंगलवार को कॉलेज संचालक राजेश के घर हुई लूट उनके 12 वीं क्लास में पढ़ने वाले बेटे हेमंत ने ही करवाई थी। उसने ही तीन दोस्तों के साथ मिलकर पूरा गिरोह तैयार किया। यह चौंकाने वाला खुलासा सीसीटीवी फुटेज की मदद से हुआ है। इस फुटेज में वह नकाबपोश लुटेरों के साथ बात करता नजर आ रहा है। सख्ती से पूछताछ होते ही उसने रहस्य से पर्दा उठा दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल चारों लोग पकड़ लिए हैं।
विज्ञापन

लूट में गिरफ्तार आरोपी शाहगंज के खेरिया मोड़ कमाल खां का तुफैल, ताजगंज के पक्की सराय, बड़ी मस्जिद का बबुआ उर्फ फरमान हैं। साजिश हेमंत और शहीद नगर निवासी उसके दोस्त डेनियल ने रची थी। चार साल पहले राजेश और युवराज (दोनों भाई) शहीद नगर में ही रहते थे। वहीं पर हेमंत और डेनियल की दोस्ती हुई थी। शहीद नगर से आकर युवराज और राजेश विभव नगर की अजंता कालोनी में साथ रहने लगे।
मंगलवार को लूट के लिए घर में तुफैल और डेनियल आए थे। बबुआ थोड़ी दूरी पर खड़ा था। तुफैल और डेनियल ने नकाब ओढ़ रखे थे। उन्होंने राजेश और युवराज के परिवार के सदस्यों के नाम लिए थे। इसलिए पुलिस को शुरू से शक था कि वारदात में कोई न कोई परिचित जरूर शामिल है।
विज्ञापन

राजेश से तीसरे घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में बदमाश कैद हो गए थे। उनके चेहरे पर नकाब थे, इसलिए पहचान नहीं हो पा रही थी लेकिन पड़ोसियों ने बताया कि वारदात से 15 मिनट पहले हेमंत को उनके साथ बात करते देखा था। यहीं से पुलिस को क्लू मिला और केस खुल गया।
हेमंत से पूछा कि तुम इनसे क्यों मिले, उसने कहा, वह इनसे नहीं, किसी और से मिला था। उससे पूछा कि वे कौन थे जिनसे तुम मिले, उन्हें बुलाओ। यह सुनते ही उसके चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सारी कहानी सामने आ गई। उसने अपने शाहीद नगर निवासी दोस्त से घर में लूट कराने के लिए कहा था। दोस्त दो बदमाशों को जानता था। इसके बाद लूट का प्लान तैयार हो गया। 
27 नहीं, आठ लाख लुटा था कैश
आगरा। 
वारदात के बाद लूट 35 लाख की बताई गई थी। 27 लाख कैश और लगभग आठ लाख के जेवरात। लेकिन खुलासा होने पर पता चला कि कुल 8.30 लाख कैश और जेवरात लूटे गए थे। राजेश और युवराज ने स्वीकार किया कि उनकी सूचना गलत थी। घर में पहले 27 लाख ही रखे थे लेकिन इनमें से आठ लाख को छोड़कर शेष रकम यूनिवर्सिटी में जमा कराई जा चुकी थी। यह पैसा छात्रों की फीस का था। आरोपियों से 8.26 लाख कैश, जेवरात, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। 
हेमंत और डेनियल की उम्र पर सस्पेंस
आगरा। 
हेमंत और डेनियल के परिवार ने उन्हें नाबालिग बताया है लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि उनकी उम्र लगभग 18 साल लग रही है। हेमंत 12 वीं का छात्र है जबकि डेनियल पढ़ाई छोड़ चुका है। हालांकि उनके कहने के आधार पर पुलिस ने दोनों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया है। बोर्ड ही उन पर फैसला करेगा। बता दें, निर्भया कांड की रोशनी में पिछले साल जुवेनाइल के कानून में संशोधन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें