फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर बरामदगी खोल दी 5.50 लाख की लूट

Mon, 10 Oct 2016 01:14 AM IST
बगैर बरामदगी खोल दी 5.50 लाख की लूट
विज्ञापन
rupee shimla
विज्ञापन
छत्ता थाना पुलिस ने 14 जून की रात कमला नगर के कारोबारी नीरज निरंजन से भैरो बाजार में हुई 5.50 लाख की लूट के खुलासे का दावा किया है। पुलिस ने एक  तमंचे के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार किए हैं। लेकिन गैंग का सरगना हाथ नहीं आया है। इतना ही नहीं चार माह बाद किए गए इस खुलासे में बरामदगी के नाम पर फूटी कौड़ी भी नहीं है।
विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाशों में आजमपाड़ा का सलाउद्दीन, ताजगंज के महुआखेड़ा का सुरेश और तेलीपाड़ा का तपन शामिल है। पुलिस का कहना है कि गैंग का लीडर फीरोजाबाद के पचोखरा का सत्यवीर है। वह अभी हाथ नहीं आया है। गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि उन्हें 28-28 हजार रुपये मिले थे।
बाकी रकम सत्यवीर ने अपने पास रख ली थी। उन्होंने अपने हिस्से की रकम खर्च कर दी। बता दें, 14 जून की रात करीब नौ बजे यह वारदात तब हुई थी जब नीरज भैरो बाजार स्थित अपने गोदाम से घर वापस जा रहे थे। बदमाश उनसे स्कूटी लूट ले गए थे। इसकी डिकी में 5.50 लाख रुपये थे। बाद में पुलिस ने स्कूटी बरामद कर ली थी। उस समय पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज करने में भी आना कानी की थी।
विज्ञापन

तब से यह केस खुल नहीं पा रहा था। अब पुलिस ने खुलासे का दावा किया लेकिन न तो सरगरना पकड़ा और न ही रिकवरी की।

चेन लुटी 60, बरामद सिर्फ दो
आगरा। चेन लूट की वारदात पिछले तीन महीने में कम से कम 60 हो चुकी हैं। इस दौरान पुलिस ने सिर्फ एक ही बदमाश पकड़ा है। यह हरीपर्वत थाना पुलिस ने पकड़ा था। इससे दो चेन बरामद की गई थी। इसके अलावा कहीं रिकवरी नहीं है। बाइकर्स गैंग शहर में खौफ बनकर घूम रहा है। चेन के अलावा पर्स लूट की वारदात भी लगातार हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें