आगरा में एलआईसी के प्रशासनिक अधिकारी धर्मेंद्र उपाध्याय के बेटे अर्पित उर्फ आशीष (14) का सोमवार शाम प्रतापपुरा बाजार से अपहरण कर लिया गया। सूचना पर पुलिस ने शहर भर में नाकाबंदी की। इस पर बदमाश अर्पित को कार में छोड़कर भाग गए।
नेहरू नगर में मोहरश्री मंदिर के पास के रहने वाले धर्मेंद्र उपाध्याय, अपने दामाद ब्रिजेश के साथ प्रतापपुरा में एनके ऑटो पार्ट्स की दुकान पर एसेसिरीज खरीद रहे थे। उनकी कार दुकान के सामने खड़ी थी। तभी एक सिपाही ने यह कहकर दूर खड़ी करवा दी कि कोई वीआईपी आने वाला है।
कार में उनका बेटा अर्पित बैठा था। तभी बदमाश गाड़ी सहित बेटे को ले गए। पुलिस जीप सामने ही खड़ी थी। वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने शहर भर में चेकिंग कराई, जिसके चलते अपहरणकर्ता खंदौली क्षेत्र में अर्पित को कार में छोड़कर फरार हो गए।