फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में एलआईसी अधिकारी के बेटे का अपहरण, नाकाबंदी के कारण छोड़ कर भागे बदमाश

Tue, 18 Jun 2019 02:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एलआईसी अधिकारी का बेटा अर्पित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में एलआईसी के प्रशासनिक अधिकारी धर्मेंद्र उपाध्याय के बेटे अर्पित उर्फ आशीष (14) का सोमवार शाम प्रतापपुरा बाजार से अपहरण कर लिया गया। सूचना पर पुलिस ने शहर भर में नाकाबंदी की। इस पर बदमाश अर्पित को कार में छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन


नेहरू नगर में मोहरश्री मंदिर के पास के रहने वाले धर्मेंद्र उपाध्याय, अपने दामाद ब्रिजेश के साथ प्रतापपुरा में एनके ऑटो पार्ट्स की दुकान पर एसेसिरीज खरीद रहे थे। उनकी कार दुकान के सामने खड़ी थी। तभी एक सिपाही ने यह कहकर दूर खड़ी करवा दी कि कोई वीआईपी आने वाला है।

कार में उनका बेटा अर्पित बैठा था। तभी बदमाश गाड़ी सहित बेटे को ले गए। पुलिस जीप सामने ही खड़ी थी। वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने शहर भर में चेकिंग कराई, जिसके चलते अपहरणकर्ता खंदौली क्षेत्र में अर्पित को कार में  छोड़कर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

पुलिस फोर्स के साथ एसएसपी जोगेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
जिस वक्त बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त अर्पित का भाई अंशुमन भी वहां पर खड़ा था। तभी एक युवक ने उससे कहा कि उसे पापा ने बुलाया है। वो पापा के पास गया, उधर बदमाश अर्पित को कार सहित ले गए।

पुलिस का शक धौलपुर के गुर्जर गैंग पर है। इस गिरोह ने पिछले एक साल में जिले में तीन अपहरण किए हैं। छह जून को पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी से एक करोड़ की फिरौती के लिए कारोबारी पवन गुप्ता का अपहण हुआ था। वो दो दिन बाद मुक्त हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें