फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के दो गुटों में चली गोलियां

Sat, 07 Nov 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नाऊ की सराय में गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई। इस दौरान गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। सूचना पर कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुुंच गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

नाऊ की सराय निवासी भरत सिंह (40) का अपने ही परिवार के केशव सिंह (55) से एक प्लाट को लेकर विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि गुरुवार रात भरत अपने घर में सो रहे थे। तभी केशव पक्ष के बबलू, भरी सिंह, छेना पुत्रगण केशव सिंह और हितेश पुत्र रामेश्वर घर घुस आए। उन्होंने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बबलू ने भरत सिंह पर गोली चली दी, जो उनके पैर में लगी। भरत की चीख पुकार पर ग्रामीण पहुंच गए। इस पर सभी फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भरत को एसएन अस्पताल आगरा में भर्ती कराया। भरत की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
इसके बाद शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई। इस दौरान केशव के सीने में गोली लग गई। केशव पक्ष के लोगों ने उन्हें आगरा-जलेसर मार्ग पर ले जाकर जाम लगाने की कोशिश की। सूचना पर एसपीआरए बबिता साहू, सीओ अखिलेश भदौरिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने केशव को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ ने बस्ती में सर्च आपरेशन चलाकर दोनों पक्षों के घर की तलाशी ली। दोनों के घरों से कई तमंचे, रायफल, कारतूस और तलवार आदि बरामद हुए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

---------
विवाद की वजह 500 गज का प्लाट
भरत और केशव पक्ष में 500 गज का प्लाट विवाद का कारण है। नंदलालपुर के समीप इस प्लाट के मालिक रामपाल सिसौदिया थे। रामपाल के भाई पप्पू की पत्नी रत्ना ने इसमें से 100 गज का प्लाट दो माह पूर्व केशव पक्ष को बेचा था। तब केशव पक्ष ने कब्जा करने के लिए बाउंड्रीवाल तोड़ दी थी। प्लाट बिकने की जानकारी होने पर रामपाल ने पूरा प्लाट भरत पक्ष को बेच दिया। अब इस पर कब्जे को लेकर दोनों में विवाद खड़ा हो गया है।
-------
पुलिस की लापरवाही उजागर
गुरुवार रात की घटना को पुलिस ने हल्के में लिया। घायल भरत को अस्पताल भिजवाकर निश्चिंत हो गई। अगर रात को ही पुलिस आरोपी पक्ष के लोगों को हिरासत ले लेती तो सुबह की घटना नहीं होती।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें