फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप हत्याकांड में चार नामजद

Sat, 07 Nov 2015 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। शहर में ममफोर्डगंज के आबकारी चौराहे के पीछे रहने वाले संदीप सोनकर की हत्या में चार के खिलाफ कैंट थाने में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज हुआ है। हत्या के समय संदीप के साथ मौजूद उसके साथी और हत्याकांड के चश्मदीद छोटे की तहरीर पर नया पुरवा के राजू पासी, अनमोल और कर्नलगंज के  कल्लू  और परवेज के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की एफआईआर हुई है।
विज्ञापन


चापड़ से हमले में संदीप की मौत हो गई थी, जबकि बचाने के प्रयास में छोटू भी घायल हो गया था। संदीप के घरवालों का आरोप है कि नौ सौ रुपये छीनने की बात तो एक बहाना था। जबकि हत्या के पीछे असल कारण पिछले साल दिसंबर में हुई राजू सोनकर की हत्या है। जिसमें संदीप भी नामजद था और हाल ही में जेल से छूटक र आया था।

आबकारी चौराहे के पीछे रहने वाले सूअर पालन का धंधा करने वाले संदीप सोनकर की बृहस्पतिवार रात स्टेनली रोड चापड़ से काटकर हत्या कर दी गई थी। बीचबचाव में उसक ा साथी छोटे भी घायल हुआ था। हत्या की खबर सुनकर पहुंचे संदीप के बड़े भाई अमरदीप ने बताया कि वह रात में गऊघाट से कमला नगर तिराहे पर उतरा था। तभी नया पुरवा का राजू पासी आया और उसके रुपये छीन लिए। इसकी जानकारी होने पर संदीप साथी छोटे के साथ पहुंचा था। जहां उसका राजू से झगड़ा हुआ और उसका कत्ल कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं संदीप के घरवालों का आरोप है कि हत्या के पीछे रुपये छीनने की बात तो केवल एक बहाना था। हत्या के पीछे असली वजह पिछले साल दिसंबर महीने राजू सोनकर हत्याकांड से जुड़ा है। जिसमें संदीप सोनकर जेल गया था। हाल ही में छूटकर जेल से बाहर आया है। घरवालों के मुताबिक इसी रंजिश में उसका कत्ल हुआ है। उसे फोनकर बुलाया गया था। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस संदीप के परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद पुलिस ने शव को जल्दबाजी में पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर कैंट एमएस अंसारी ने बताया कि रंजिश में कत्ल की बात सामने आई है। नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पिछले साल दिसंबर 2014 आबकारी चौराहे के पीछ सूअर पालने का कारोबार करने वाले राजू सोनकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। व्यवसायिक रंजिश में राजू की हत्या हुई थी। जिसमें संदीप सोनकर भी नामजद था। इसके बाद संदीप और राजू सोनकर आपस में रिश्तेदार भी हैं, लेकिन इस घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच खुलकर खुन्नस चलने लगी थी। संदीप के घरवालों का आरोप था कि उसकी हत्या राजू सोनकर के भाई जेल में बंद प्रमोद सोनकर ने अपने साथियों के जरिए करवाई है। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद पूरा मामला साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें