फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि के खंदारी कैंपस में किशोरी से गैंगरेप

Thu, 03 Nov 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बलात्कार - फोटो : concept photo
विज्ञापन
डा. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी के खंदारी कैंपस में गुरुवार शाम तीन बाहरी युवकों ने 14 वर्षीय किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसका पता चलने पर पहुंचे छात्रों ने तीनों की जबरदस्त धुनाई की। सूचना के बाद भी यूनिवर्सिटी के किसी अधिकारी के न पहुंचने से छात्रों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने तोड़फोड़ की। हालांकि इससे पहले पीड़ित बताई जा रही किशोरी को वहां से रवाना कर दिया। इस बीच मौका पाकर आरोपी भी भाग निकले। इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि तीन युवक किशोरी को लेकर आईबीएस संस्थान ( खंदारी कैंपस) के गार्डन में आए थे। किशोरी को कुछ खिला रखा था या सुंघा रखा था जिससे वह अर्द्धमूर्छित अवस्था में थी। उसे लेकर शाम करीब पांच बजे झाड़ियों में पहुंचे। यहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। इसी बीच पास में ही रहने वाला एक छात्र वहां लघुशंका के लिए पहुंच गया। उसने फोन से अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद छात्रों ने तीनों युवकों की जमकर धुनाई की। छात्रों ने बताया कि तब तक किशोरी को कुछ होश आ चुका था। उसे घर जाने के लिए कहा। इसके बाद कुलसचिव को फोन किया लेकिन कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा। इस बीच आरोपी भाग निकले। उधर, छात्र भड़क गए। कुर्सी तोड़ डालीं। छात्रसंघ के महामंत्री ललित शर्मा ने बताया कि कुलसचिव को फोन पर घटना की जानकारी दी गई। देर तक कोई नहीं पहुंचा तो छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया।
इंस्पेक्टर न्यू आगरा थाना ने बताया कि विवि. कैंपस में गैंगरेप की कोई सूचना न तो थाना पर दी गई है और न ही कंट्रोल रूम में। विवि. प्रशासन की ओर से छात्रों के हंगामे की भी जानकारी नहीं दी गई। 
विज्ञापन



‘छात्रों के विरोध प्रदर्शन की सूचना पर प्रोक्टोरियल बोर्ड के सदस्य मौके पर पहुंचे। छात्रों की ओर से लिखित में न तो कोई शिकायत की गई, न ही साक्ष्य दिए गए। यदि साक्ष्य सहित शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कर घटना की एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। छात्रों ने यदि बाहरी युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था तो तत्काल सक्षम अधिकारी को सूचना देनी चाहिए थी।’
विज्ञापन

प्रो. मनोज श्रीवास्तव, चीफ प्रॉक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें