फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया का वन विभाग की टीम पर हमला 

Tue, 27 Dec 2016 01:07 AM IST
खनन माफिया का वन विभाग की टीम पर हमला 
विज्ञापन
chambal river - फोटो : chambal river
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्राहाट के नौगवां वन ब्लाक में मिट्टी और बालू का अवैध खनन हो रहा है। रविवार की रात बाह और जैतपुर रेंज की वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में छापेमारी हुई तो जेसीबी से आधा दर्जन ट्रैक्टर ट्रालियां भरी जाते मिलीं। वन विभाग की टीम ने एक ट्रैक्टर ट्राली को मौके से पकड़ लिया जबकि अन्य भाग गईं। रास्ते में खनन माफिया ने ट्रैक्टर ट्राली को छुड़ाने के लिए वन विभाग की टीम पर हमला किया। लेकिन बाइक सवार खनन माफिया अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। 
विज्ञापन

खनन माफिया ने हमला कर ट्रैक्टर ट्राली छुड़ाने की कोशिश की। हाथापाई के दौरान नौगवां निवासी बलीराम को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। जबकि ट्रैक्टर ट्राली के साथ रमेश को पकड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया है। रमेश और बलीराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अवैध खनन का मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। रेंजर केएन सुधीर ने बताया कि वन विभाग की टीम में बृजेश परमार, देवेन्द्र शुक्ला, सुरेन्द्र भदौरिया, सुजान सिंह, अमित कुमार, योगेेश कुमार आदि शामिल रहे। बता दें कि इससे पहले दो खनन माफिया हरे पेड़ और चिड़ियों के घोंसले नष्ट किये जाने पर जेल भेजे थे। रेंजर ने अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें