फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात से अगवा कर बालक की दी बलि, पुलिस ने बरामद किए ये सामान

Sun, 18 Feb 2018 09:25 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
मौके से मिला सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कासगंज सिढ़पुरा के ग्राम ताजपुर में बारात से अगवा बालक की बालि दे दी गई। पुलिस ने बालक का शव मोहनपुर-अमांपुर मार्ग पर सिरौली के एक बाग से बरामद किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से धारदार हथ‌ियार, देवी देवताओं के चित्र समेत पूजा सामग्री आदि बरामद की है। ऐसे में पुलिस मामला बलि का होना मान रही है। 

एटा के बागवाला निवासी पवन (6) पुत्र अनिल को 17 फरवरी को सिढ़पुरा के ताजपुर से बारात से अगवा कर लिया गया था। मामले में परिवारीजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

शनिवार देर शाम ग्रामीणों को पवन का शव सिरौली में एक बाग में पड़ा मिला। शव के पास ही देवी-देवताओं के चित्र, पूजा सामग्री मिली। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

थाना पुलिस ने सिढ़पुरा से बालक के लापता होने की जानकारी पर सिढ़पुरा पुलिस को घटना की जानकारी दी। सिढ़पुरा पुलिस ने बालक के फोटो के आधार पर शिनाख्त कर ली। 

बालक की पहचान के बाद सूचना पर बालक के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। बालक के चाचा पुष्पेंद्र ने भी शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

कई सामान हुए बरामद

बलि की सूचना पर एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव, एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सहावर डा. अजय कुमार, सीओ पटियाली कर्मवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। 

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि मौके से देवी देवताओं के चित्र, पूजा सामग्री बरामद हुई है। ऐसे में बालक की बलि देने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें