फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में बवाल, पुलिस पर पथराव

Tue, 27 Sep 2016 12:23 AM IST
कचहरी में बवाल, पुलिस पर पथराव
विज्ञापन
कचहरी में बवाल, पुलिस पर पथराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 शाहगंज से दूसरे समुदाय की विवाहित महिला का अपहरण करने के आरोपी अनस के दीवानी कचहरी में अधिवक्ता नसीम कुरैशी के पास पहुंचते ही हिंदूवादी संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उसे घेर लिया। पुलिस से कहा कि उससे पूछताछ कर विवाहिता को बरामद किया जाए। इस कोशिश में पुलिस नाकाम रही तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। हंगामा कर पुलिस पर पथराव कर दिया। दो गाड़ियों के शीशे टूट गए। पुलिस ने लाठी फटकार कर उन्हें खदेड़ा।
विज्ञापन

अनस के खिलाफ शाहगंज थाना में अपहरण का केस दर्ज है। वह सोमवार दोपहर अधिवक्ता नसीम के पास पहुंचा था। इसकी जानकारी हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं तक पहुंच गई। बजरंग दल, शिव सेना, विहिप के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नसीम कुरैशी का चैंबर घेर लिया। अनस को सौंपे जाने की मांग करने लगे।
इसका पता चलने पर एएसपी अनुराग वत्स, सीओ छत्ता बीएस त्यागी कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी कि अनस से पूछताछ कर विवाहिता को तुरंत बरामद किया जाए। पुलिस ने इसका प्रयास किया। उससे जानकारी लेकर एक टीम भेजी, लेकिन वहां विवाहिता नहीं मिली। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ विवाहित महिला की मां भी आई थी। वह पुलिस की जीप के आगे लेट गए। कुछ ही देर में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। पथराव होने लगा। इससे अफरातफरी मच गई। लोग भागने लगे। कई चैंबर बंद हो गए। एक अधिवक्ता की भी पिटाई की गई। इसके बाद पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों कार्यकर्ताओं वहां से खदेड़ दिया। उधर, बवाल के बाद कचहरी में तनाव की स्थिति बन गई। वहां फोर्स लगानी पड़ी। अधिवक्ता नसीम के चैंबर पर काफी भीड़ जमा हो गई थी।
विज्ञापन


आरोपी को जीप से खींचने की कोशिश
आगरा। बवाल के दौरान पुलिस ने आरोपी अनस को कचहरी से निकालने की कोशिश की। उसे जीप में बिठा लिया। इस पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उसे जीप से खींचने की कोशिश की। उसे थप्पड़ मारे गए। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उसे बचाया। पथराव के बीच ही उसे निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें