फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर महिला से बदसलूकी, महिला सुरक्षाकर्मियों पर आरोप

Sat, 03 Jun 2017 03:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
श्रीकृष्‍ण जन्मस्‍थान
विज्ञापन
श्रीकृष्‍ण जन्मस्‍थान पर दर्शन को आई महिला श्रद्धालु ने सुरक्षाकर्मियों पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत एसएसपी से की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि हरियाणा की रहने वाली एक महिला बीती एक जून को मथुरा जन्‍मस्‍थान पर दर्शन के लिए आई थी। वह एटा में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार को एसएसपी आफिस पहुंचकर महिला ने शिकायत की कि जब वह जन्मस्‍थान पर दर्शन के लिए गई थी तो वहां तैनात महिला सुरक्षाकर्मियों ने उससे बदसलूकी की। 

महिला का यह भी आरोप है कि महिला सुरक्षाकर्मियों ने उसका 12 हजार का लहंगा भी फाड़ दिया। लोगों का कहना है कि महिला कृष्‍णभक्त है और उसने मौन व्रत धारण कर रखा था। शुक्रवार को एसएसपी आफिस में भी उसने लिखित में ही शिकायत की है। महिला ने अपनी शिकायत में एसएसपी से दोषी महिलापुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के लिए कहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें