फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की गंदी करतूत: सोते समय बना लिए पत्नी के ऐसी वीडियो, विवाहित ने दे दी जान; 23 दिन बाद दर्ज हुई FIR

Tue, 17 Nov 2026 11:35 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और दहेज उत्पीड़न से परेशान विवाहिता की आत्महत्या के मामले में 23 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज हुई है। मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ननद को आरोपी बनाया है। मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की वजह से विवाहिता की आत्महत्या के मामले में 23 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवाहिता की मां ने पति, सास और ननद को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


कालिंदी विहार क्षेत्र की महिला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी दो जुलाई 2017 को कालिंदी विहार में की थी। आरोप लगाया कि शादी के करीब एक साल बाद पति, सास और ननद बेटी को प्रताड़ित करने लगे। मायके से रुपये लाने के लिए शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जाता रहा। पति ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे।

इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते थे। 22 अक्तूबर को बेटी ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मोबाइल में बेटी के अश्लील फोटो और वीडियो मिलने पर उन्हें बेटी के पति की हरकत का पता चला। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि परिजन की तहरीर पर जांच के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें