फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमी युगल की हत्या कर पेड़ पर लटकाए शव, युवती के परिजन फरार

Wed, 12 Jun 2019 10:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नया गांव थाना क्षेत्र के गांव दादू असगरपुर में प्रेमी-प्रेमिका के शव पेड़ पर लटके मिले। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या कर शवों को पेड़ पर लटकाया गया है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फौती सूचना के आधार पर दोनों के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से ही युवती के परिजन फरार है। प्रथम दृष्टया ऑनर किलिंग की आशंका है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

थाना सकीट क्षेत्र के गांव कायमपुर निवासी सत्य प्रकाश उर्फ दिनेश यादव (23) और नया गांव थाना क्षेत्र के गांव लादमपुर कटारा निवासी पूजा पुत्री बृजेश (20) के बीच कई दिनों से प्रेम संबंध था। जानकारी पर परिजनों ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन

दोनों के पैर जमीन से लगे मिले

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले पूजा घर छोड़कर चली गई थी। लेकिन, पूजा के मामा और पिता ने उसकी शादी सत्यप्रकाश से कराने का आश्वासन देकर घर बुला लिया।

तीन दिन पहले पूजा के घर आने के बाद परिजनों ने सत्यप्रकाश से बात कर उसे भी मिलने बुला लिया। इस पर सत्यप्रकाश तीन दिन पहले गाजियाबाद से ट्रक लेकर गांव आया और छोटे भाई को ट्रक लेकर बनारस भेजकर खुद गांव रुक गया। 

सोमवार शाम चार बजे सत्यप्रकाश को फोन आया और वह भाई के साथ सकीट तक आया। इसके बाद सत्य प्रकाश और पूजा के शव मंगलवार सुबह पेड़ लटके मिले। ग्रामीणों ने पेड़ पर लटके शवों को देखकर घटना की जानकारी पूर्व प्रधान रमेश यादव को दी। 

पूर्व प्रधान ने घटना की पुलिस को दी। जानकारी पर नयागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ऑनर किलिंग की सूचना पर क्षेत्राधिकारी अलीगंज और एएसपी संजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए। मौके की जांच के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घटना के बाद से लड़की परिजन फरार हैं। पुलिस युवती के परिजनों की तलाश में जुट गई है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

सूचना पर युवक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। यहां सत्यप्रकाश की मां व अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। अभी तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। 

एएसपी संजय कुमार का कहना है कि नयागांव क्षेत्र में मिले युवक-युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के खुलासे के लिए टीमें लगा दी गईं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें