फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हैलो गैंग' से सावधान ! लड़की की आवाज में मीठी बातों से लोगों को बना रहे शिकार

Sun, 27 Oct 2019 12:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
सोशल साइट्स पर पार्ट टाइम नौकरी का विज्ञापन देकर दो हजार लोगों से एक करोड़ की ठगी करने वाले 'हैलो गैंग' से कई खुलासे हुए हैं। जेल जाने से पूर्व हुई पूछताछ में गैंग के सदस्यों ने बताया कि पिनाहट, जैतपुर और बाह के बीहड़ के गांवों में अभी तीन और गिरोह सक्रिय हैं। इनमें 50 सदस्य हैं। 
विज्ञापन


ये लोग शादी का झांसा देकर भी ठगी करते हैं। इन गिरोह ने ग्वालियर, भरतपुर और मुरैना में किराए पर मकान ले रखे हैं। सोशल साइट्स पर फर्जी मैरिज ब्यूरो खोल रखे हैं। जो शादी के लिए बात करे, उससे रजिस्ट्रेशन के नाम पर तीन से पांच हजार रुपये ठग लेते हैं। 

युवती बनकर करते हैं बात

पुलिस ने जेल गए बदमाशों से हुई पूछताछ के हवाले से बताया कि गिरोह के सदस्य वायस चेंजर एप से युवती बनकर बात करते हैं। जो युवक शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराते हैं, उससे गिरोह का सदस्य युवती बनकर शादी की बात करता है। कांफ्रेसिंग के माध्यम से यह कॉल कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक युवती का मोबाइल नंबर और घर का पता मांगता है, तो उससे कहा जाता है कि पहले रजिस्ट्रेशन कराओ। जैसे ही वो बताए गए खाते में रकम जमा कराता है, उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया जाता है। ये गिरोह राजस्थान, मध्य प्रदेश के लोगों से ठगी करते हैं।

जल्द और कार्रवाई होगी

एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि अब तक दो बड़े गिरोह पकड़े गए हैं। जैतपुर, पिनाहट और बाह के 30 गांवों में पुलिस ने लोगों की मीटिंग लेकर कह दिया है कि साइबर अपराधियों का साथ दिया तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस पर ये लोग ठगी के लिए अड्डे बदल रहे हैं। जल्द ही और कार्रवाई होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें