फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स गैंग ने अब बिल्डर को गोली मारी

Wed, 26 Oct 2016 12:44 AM IST
बाइकर्स गैंग ने अब बिल्डर को गोली मारी
विज्ञापन
बाइकर्स गैंग ने अब बिल्डर को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक  के बाद एक  लगातार वारदात किए जा रहे बाइकर्स गैंग ने मंगलवार सुबह चर्च रोड पर बिल्डर राहुल यादव को गोली मार दी। वह स्कूटी पर पत्नी कविता के साथ जा रहे थे। पीछे से बाइक पर आए बदमाशों ने सिर में गोली मारी। यह सिर के पीछे की तरफ एक हिस्से से पार निकल गई। कविता घायल पति को आटो में हास्पिटल ले गई। हमलावरों का कुछ पता नहीं चल पाया है। हमले की वजह भी साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

न्यू लायर्स कालोनी निवासी राहुल यादव की फर्म श्री विष्णु आर्यन यदुवंशी एसोसिएट नाम से है। आफिस होटल सोलिटेयर इन में जी-23 रूम में है। वह सुबह साढ़े नौ बजे पत्नी के साथ स्कूटी से चर्च रोड पर जा रहे थे। कविता के मुताबिक ,दो लोग बाइक से पीछा कर रहे थे। उन्होंने ध्यान नहीं दिया। वे नजदीक आ गए। बाइक  स्कूटी के बराबर में कर ली।
रामरघु हास्पिटल से निकलते ही उन्होंने गोली चला दी। यह राहुल के सिर में पीछे की तरफ लगी और पार निकल गई। बदमाश भाग गए। राहुल और कविता गिर पड़े। कविता ने बताया कि वहां काफी लोग आ गए। उनकी मदद से वह घायल पति को लेकर भगवान टाकीज पर गणपति हास्पिटल ले आईं।
विज्ञापन

राहुल के भाई तरुण यादव ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। उन्हें किसी पर शक भी नहीं है। पुलिस को सुबह ही सूचना दे दी गई थी। शाम को तहरीर भी दे दी गई है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
तमंचा लहराते हुए भागे बदमाश
आगरा। कविता ने बताया कि घटनाक्रम इतना तेजी से हुआ कि कुछ समझ ही नहीं आया। उसे इतना तो याद है कि बदमाश बाइक पर थे, लेकिन यह नहीं देख पाई कि बाइक कौन सी थी। वे तमंचा लहराते हुए भागे। वहां कई लोग  थे। बदमाशों के जाने के बाद वे लोग ही मदद के लिए आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें