फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला 

Mon, 27 Mar 2017 01:21 AM IST
महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला 
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
अवैध संबंधों के चलते एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। मृतक के चचेरे भाई ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

घटना थाना मलपुरा के गांव विकास नगर धनौली की है। यहां के निवासी देवेंद्र सिंह (45) सेल्समैन का काम करते थे। वह तीन वर्ष पूर्व आगरा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपना मकान बेचकर विकास नगर में रहने लगे थे। पहली पत्नी की मौत हो जाने के बाद उन्होंने दूसरी शादी अपनी सगी साली थाना मलपुरा के गांव बरारा निवासी रचना के साथ की थी। उससे उनके चार बच्चे भी हैं। देवेंद्र के चचेरे भाई धरम पाल ने बताया कि रचना के पड़ोस के रहने वाले योगेश पुत्र सुरेश के साथ अवैध संबंध हैं। इसका देवेंद्र हमेशा विरोध करते थे। इस बात को लेकर 13 मार्च को देवेंद्र और योगेश में झगड़ा भी हुआ था। तब इसकी शिकायत देवेंद्र ने थाना मलपुरा और एसएसपी से की थी। शिकायत में उन्होंने अपनी हत्या की आशंका भी जताई थी। शनिवार की रात रचना ने परिवारीजनों को सूचना दी कि देवेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो देवेंद्र का शव चारपाई पर पड़ा था। यह देख परिवारीजनों ने पत्नी रचना और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रचना को हिरासत में ले लिया है। एसओ अनिल कुमार यादव का कहना है कि मामला हत्या का ही लग रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें