फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर सोते किसान की  गंड़ासे से वार कर हत्या

Thu, 23 Mar 2017 01:09 AM IST
खेत पर सोते किसान की  गंड़ासे से वार कर हत्या
विज्ञापन
खेत पर सोते किसान की  गंड़ासे से वार कर हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना ताजगंज के गांव करभना में मंगलवार रात खेत पर सोते किसान की गंड़ासा प्रहार कर हत्या कर दी गई। बचाने आए लोगों पर को भी हमलावर से घायल कर दिया। मामले में दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। ग्रामीणों ने फतेहाबाद रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। 
विज्ञापन

गांव करभना निवासी छोटेलाल यादव (61) एक होटल में माली का कार्य करते थे। सात साल पहले रिटायर्ड हो गए थे। वह सपा कार्यकर्ता भी थे। मंगलवार रात खेत पर सो रहे थे। रात 1:45 बजे उन पर हमला बोल दिया। परिवारीजनों ने बताया कि हमलावर ने गंड़ासे से छोटेलाल के चेहरे पर एक और सिर में दो वार किए। छोटेलाल की चीख सुनकर पास के खेत में सो रहे बांकेलाल और उसके भाई शिव सिंह मौके पर पहुंचे। विरोध करने पर हमलावर ने दोनों को घायल कर दिया और हमलावर भाग गया। जानकारी पर ग्रामीण और परिवारीजन जुट गए। छोटेलाल यादव को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बांकेलाल और शिव सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
बुधवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण और जिला पंचायत अध्यक्ष के पति राजपाल यादव सहित अन्य लोग पहुंच गए। उन्होंने फतेहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने एक घंटे बाद आश्वासन देकर जाम खुलवाया। परिवारीजनों ने गांव के राजेश और दिनेश के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। मृतक के बेटे मुकेश का आरोप है कि राजेश खेत पर एक युवती से मिलने आता है। छोटेलाल ने उसे देख लिया था। वह टार्च दिखा देते थे, जिससे वह चला जाता था। इससे वह रंजिश मान बैठा। मंगलवार को भाई कृपाल को धमकी देकर गया था। रात में उसी ने पिता की हत्या की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम 
छोटेलाल के आठ बच्चे हैं। बेटा प्रकाश, मुकेश, शैलेंद्र, रिंकू, कृपाल, रवि, बेटी सरोज और संगीता हैं। छोटेलाल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें