फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि की शूटिंग में बाउंसरों ने की मारपीट

Fri, 03 Mar 2017 01:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
विज्ञापन
फिल्म भूमि की शूटिंग के दौरान हंगामे के बाद हाथ जोडकर लोगों से माफी मांगता ‌एज्यूक्टिव डारेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता संजय दत्त की कमबैक फिल्म ‘भूमि’ की शूटिंग में हंगामा हो गया। सुरक्षा के लिए लगाए गए बाउंसरों ने नियम कानून ताक पर रख कर फतेहाबाद रोड आवागमन के लिए बंद कर दिया। लोगों को परेशानी हुई तो बाउंसर हाथापाई पर उतर आए। इसी दौरान फोटो क्लिक करने पर फोटोग्राफरों के साथ भी मारपीट की। हंगामा और पिटाई के बाद शूटिंग कैंसिल कर दी गई। थाना ताजगंज में शिकायत की गई है।
विज्ञापन

निर्माता संदीप सिंह और निर्देशक ओमंग कुमार की फिल्म भूमि की शूटिंग 15 दिनों से आगरा में चल रही है। गुरुवार को फतेहाबाद रोड पर कलाकृति के सामने सेट लगाकर शूटिंग की जा रही थी। अपराह्न पेठे की दुकान पर शाट फिल्माने शुरू किए गए तो सुरक्षा में लगे बाउंसरों ने कलाकृति के सामने सीढ़ी लगाकर रोड रोक दी, जिससे पर्यटकों को दिक्कतें होने लगी। स्थानीय लोगों ने आपत्ति उठाई तो बाउंसरों ने उन्हें पीटकर चुप करा दिया। अभद्रता और मारपीट की खबर पर टीवी चैनल के कैमरामैन और फोटोग्राफर पहुंचे तो बाउंसरों ने उनसे भी अभद्रता की। फोटो क्लिक करने पर बाउंसरों ने मारपीट शुरू कर दी। शूटिंग में तैनात पुलिसकर्मियों ने बाउंसरों को रोका। हंगामे के बाद शूटिंग कैंसिल कर दी गई और सभी कलाकार तुरंत होटल चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें