फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा में कोचिंग कर रही छात्रा ने उदयपुर के युवक पर लगाया रेप का आरोप

Fri, 03 Mar 2017 12:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
RAPE
विज्ञापन
कोटा में कोचिंग छात्रों की आत्महत्या की खबरों के बीच रेप की शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां कोचिंग कर रही एक नाबालिग छात्रा ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर पांच माह तक शोषण करने का मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


कोलकाता निवासी छात्रा कोटा में हॉस्टल में रहते हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उदयपुर के युवक से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई। छात्रा का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसने पांच महीने तक उसका शोषण किया और जब वह गर्भवती हो गई, तो उसने शादी से इंकार कर दिया।

इस बीच युवक दूसरी लड़की से शादी की तैयारियां करने लगा। आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस के अनुसार दस महीने पहले फेसबुक के जरिए 17 वर्षीय पीड़िता की पेशे से इंजीनियर उदयपुर निवासी कृष्णवीर से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों मिलने लगे। छात्रा का आरोप है कि कृष्णवीर ने शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे उसने स्वीकार किया।
विज्ञापन


फिर कृष्णवीर कोटा के विज्ञान नगर के हॉस्टल में और दो बार जयपुर में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने के बाद जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा, को उसने शादी से मना कर दिया। पुलिस ने कृष्णवीर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें