लड़की के पिता ने थाना अवागढ़ पुलिस को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। पुलिस ने तहरीर ले ली है और दूल्हा पक्ष के लोगों से एक बार सुलह समझौता करने के लिए बात करने को कहा। लड़की के पिता का आरोप है कि बरात आने से पहले 10 लाख रुपये नकद, फर्नीचर, जंजीर, अंगूठी आदि सामान दे दिया गया था। बुलेट बाइक की मांग की जा रही थी, इसको लेकर अभी असमर्थता जताई गई तो दूल्हा बरात लेकर लौट गया।
गुरुवार को लड़की पक्ष के लोग दूल्हा पक्ष से बात करने के लिए बुलंदशहर उसके गांव गए। फोन पर लड़की के पिता ने बताया कि अगर समझौता नहीं होता है तो तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अवागढ़ के प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि परिजन बुलंदशहर में दूल्हा पक्ष से बात करने के लिए गए हुए हैं। तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।