फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के ग्लास कारोबारी की दादी का अपहरण

Sat, 06 Aug 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अपहरण्‍ा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
ताजगंज की गल्ला मंडी से गुजरात के ग्लास कारोबारी रीतेश बंसल की दादी 90 वर्षीय लक्ष्मी देवी के अपहरण का मामला सामने आया है। कारोबारी ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें दादी के मकान की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बड़ौदरा, गुजरात निवासी रीतेश बंसल पुत्र कृष्ण मुरारी की दादी लक्ष्मी देवी पत्नी स्व. फकीर चंद बंसल रूई की मंडी, गल्ला मंडी में अपने 100 वर्ग गज के पुश्तैनी मकान में रहती थीं। वह उनसे फोन पर बात करते थे। 16 जून को उनके घर पर पड़ोसियों ने ताला लगा देखकर रीतेश को जानकारी दी। इस मामले में रीतेश के बाबा के भाई किशनचंद्र ने थाना ताजगंज में गुमशुदगी दर्ज करा दी। रीतेश ने बताया कि वह विदेश में होने के कारण आगरा नहीं आ सके। तीन अगस्त को वह आगरा आए। उन्हें रिश्तेदारों ने बताया कि लक्ष्मी देवी को 13 जून की रात में धीरेंद्र के बेटे अश्वनी के साथ कार में बैठाकर ले जाते देखा था। इसके बाद से उनका पता नहीं है। आरोप लगाया गुपचुप तरीके से हरिचरन के नाम पर उनके मकान की रजिस्ट्री करवा ली गई है। इस मामले में थाना ताजगंज में धीरेंद्र, उसके बेटे अश्वनी, हरिचरन और सीमा को नामजद किया है। उन्होंने लक्ष्मी देवी के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की। पुलिस का कहना है कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें