फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जाओ पहले मंटोला में  अंडरग्राउंड करो केबल’ 

Fri, 30 Sep 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रुई की मंडी के लोगों ने टोरंटकर्मियों को खदेड़ा, विधायक की भी हुई नोकझोंक, उल्टे पांव लौटी टीम - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज, रुई की मंडी में बिजली की केबल अंडरग्राउंड करने पहुंची टोरंट की टीम को क्षेत्रीय लोगों के विरोध के चलते उल्टे पांव लौटना पड़ा। मौके पर पहुंचे विधायक योगेंद्र उपाध्याय की भी टोरंट कर्मचारियों से खूब नोकझोंक हुई। कहा कि जाओ पहले मंटोला में केबल अंडरग्राउंड करो, इसके बाद आना। टोरंट कर्मचारी लौट गए।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि कुछ दिन पहले ही गली बनी है। इससे पहले टोरंट के अधिकारी सोते रहे। सड़क बनने के बाद उन्हें केबल डालने की याद आई है। क्षेत्रीय पार्षद संदीप उपाध्याय के नेतृत्व में लोग धरने पर बैठ गए और टोरंट के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पर थाना शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। टोरंट कर्मचारियों ने पुलिस को नगर निगम द्वारा जारी आदेश की कॉपी दिखाई। इसी बीच विधायक योगेंद्र उपाध्याय भी पहुंच गए। उन्होंने टोरंट कर्मचारियों को चेतावनी दी कि यदि मंटोला, ढोलीखार में केबल अंडरग्राउंड करने से पहले यदि वे इस क्षेत्र में आए तो उन्हें इससे भी ज्यादा विरोध झेलना होगा। इस पर टोरंट टीम और विधायक में काफी कहासुनी हो गई। लोगों के आक्रोश को देखते हुए टीम को लौटना पड़ा। विरोध करने वालों में राम बाबू, दयाराम, संजू आदि थे। बता दें कि हाल ही में टोरंट की टीम मंटोला में केबल अंडरग्राउंड करने गई थी लेकिन विरोध के चलते उल्टे पांव लौट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें