फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक बाप की करतूतः मां के सामने ही हर रोज नोंचा बेटियों का जिस्म

Fri, 04 Aug 2017 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला नौहझील (मथुरा)
विज्ञापन
rape - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा के नौहझील में तां‌त्रिक बाप ने अपनी पत्नी के सामने ही अपने बेटियों को हवस का शिकार बनाया। हर रोत वह बेटियों की इज्जत उनकी मां के सामने ही लूटता रहा। किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी देता था। डर के मारे पत्नी और बेटियां खामोश ही रहती थीं। कभी कभी तो कहता था कि उस पर शैतान आ जाता है।
विज्ञापन


आरोपी की पत्नी और बेटियों ने जो पुलिस को बताया है उसके मुताबिक वह सभी को बहुत मारता था। शराब और गांजे के नशे में पत्नी और बेटियों के साथ मारपीट करता था। रात को बेटियां मां के पास सोती थीं लेकिन पत्नी को चाकू दिखाकर बेटियों को अपने साथ सोने के लिए ले जाता था। 

कई दफा बेटियों ने जब परिवार वालों को बताने की बात कही तो उन्हें तंत्र मंत्र का भय दिखाकर डराया। डंडों से पीटा गया। बड़ी बेटी ने पुलिस से कहा कि अगर वह लोग कहीं रिश्तेदारी में जाने की बात कहते थे तो जाने नहीं देते थे। घर से बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगा रखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सब कुछ जानकर भी इसलिए चुप रही मां

आरोपी की पत्नी ने रोते-रोते कहा कि वह सब कुछ जानती थी लेकिन इस वहशी ने इतना डरा रखा था कि वह कुछ बोल ही नहीं पाते थे। अगर गांव की कोई महिला उनके बीच आकर बैठ जाती थी तो उसे भी भला बुरा कहकर भगा देता था। 

सभी से कह रखा था कि गांव में किसी के पास जाने की जरूरत नहीं है। अगर किसी के पास देख लिया तो जान से मार देगा। अब कभी ताऊ या चाचा लड़कियों को अपने घर ले जाने की बात करते थे वह गुस्सा हो जाता था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें