फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो स्कूल आते-जाते छेड़ते थे, 12वीं की छात्रा ने उठाया ये कदम

Thu, 24 Aug 2017 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र की 12वीं की छात्रा को मोहल्ले के ही दो युवक परेशान कर रहे हैं। स्कूल आते-जाते छेड़छाड़ करते हैं। शोहदों के डर से छात्रा ने घर से निकलना बंद कर दिया है। बुधवार को घरवालों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है। 
विज्ञापन


किशोरी ने बताया कि एक युवक कई महीने से दोस्ती का दबाव बना रहा है। उसने इनकार कर दिया। इस पर पीछा करता है। रास्ते में उसे रोक लेता है। विरोध करने पर धमकाता है। उनके डर की वजह से कई दिन से वह स्कूल भी नहीं जा रही है। युवक और उसका साथी धमकी देते हुए घूम रहे हैं। 

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, नरायच में परचूनी की दुकान चलाने वाली युवती का कहना है कि मोहल्ले का ही एक युवक उसकी दुकान पर आकर छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। 
विज्ञापन


पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार सुबह भी युवक दुकान पर आया। उसने विरोध किया तो मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी दो युवकों को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें