फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव, इंश्योरेंस कंपनी में करती थी नौकरी

Sat, 05 Dec 2020 06:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • न्यू आगरा के इंद्रपुरी कॉलोनी का मामला, कमरे से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
युवती का आईडी कार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित एक मकान में किराए पर रहने वाली 24 वर्षीय युवती का शव शनिवार दोपहर को कमरे में फंदे से लटका मिला। युवती आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करती थी। पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर आत्महत्या का मामला बताया है। हालांकि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि प्रिया पुत्री राम प्रकाश वर्मा संजय प्लेस स्थित आईसीआईसीआई बैंक की इंश्योरेंस शाखा में काम करती थी। वह सहावर गेट कासगंज की रहने वाली थी। शुक्रवार रात 8:00 बजे कमरे पर आई थी। इसके बाद कमरा बंद कर लिया। वह भूतल पर कमरे में किराए पर रह रही थी। पहली मंजिल पर क्षेत्र के ही रहने वाले अजय वशिष्ठ किराए पर रहते हैं। 


सुबह कमरा नहीं खुलने पर हुआ शक 

शनिवार सुबह प्रिया के कमरे से बाहर नहीं आने पर उन्हें शक हो गया। उन्होंने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। बाद में फोन भी मिलाया, लेकिन फोन भी रिसीव नहीं हुआ। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला। अंदर कमरे में पंखे पर बंधे फंदे से प्रिया लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षक विजय सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। किराएदार अजय वशिष्ठ ने पुलिस को बताया कि प्रिया से मिलने के लिए हर शनिवार को एक युवक आता था। वह रविवार को चला जाता था। उसको अपना परिचित बताती थी। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें