फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे आशिक की किशोरी को धमकी, शादी नहीं की तो करूंगा ये हाल

Thu, 13 Jul 2017 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
एसिड अटैक
विज्ञापन
आगरा के एक सिरफिरे आशिक ने एक किशोरी का जीना मुश्किल कर दिया है। शादी से इनकार पर उसे अगवा करने और तेजाब डालने की धमकी दी है। मोहल्ले में भी उसे बदनाम कर दिया है। पीड़िता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली किशोरी की दोस्ती मोहल्ले में रहने वाले एक युवक से थी। युवक ने खुद को कंपनी में अधिकारी बताया था। किशोरी का कहना है कि युवक ने अपनी तनख्वाह 70 हजार रुपये बताई थी। उससे फोन पर भी बात करता। शादी की बात करने लगा।

किशोरी ने अपनी मां को इस बारे में बता दिया। मां ने युवक के बारे में पड़ताल की। उसकी मां घरों में कामकाज करती थी। यह जानकार युवती ने युवक से बात करना बंद कर दिया। शादी से भी इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


किशोरी का आरोप है कि युवक अब उसे अगवा करने और चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। दस जुलाई की शाम को वह घर में घुस आया। किशोरी को पकड़ लिया। उसकी मां आई तो मारपीट करने लगा। मां ने शोर मचाते हुए घर का गेट बंद कर दिया। मोहल्ले के लोगों के जुटने पर आरोपी छत से कूदकर भाग गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें