फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और ईएमआई फ्री कार कंपनी ने हड़पे 1.5 करोड़

Thu, 13 Aug 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में एक और ईएमआई फ्री कार कंपनी का फ्राड सामने आया है। आरोप है कि कंपनी संचालक 25 फ्रेंचाइजर से तकरीबन 1.5 करोड़ रुपये हड़प चुका है। फ्रेंचाइजी ने सिकंदरा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी संचालक को हिरासत में लिया है। गुस्साए लोगोें ने आरोपी के आफिस और घर पर पहुंचकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

इटावा निवासी आलोक कुमार ने बताया कि उन्होंने दो लाख रुपये में करकुंज रोड स्थित जय मां भगवती क्रियेटिव मीडिया कंपनी की फ्रेेंचाइजी ली थी। कंपनी कार पर ईएमआई फ्री करती है। 11 महीने का एग्रीमेंट किया था। कंपनी के डायरेक्टर अवधेश शर्मा ने यूपी के अलावा राजस्थान, एमपी, हरियाणा, उत्तराखंड के लोगों को फ्रेंचाइजी दी हैं। तकरीबन 25 फ्रेंचाइजी हैं, जिनका तकरीबन 1.5 करोड़ की रकम फंसी हुई है। कंपनी ने कार लगवाने पर कमीशन की बात कही थी। एक कार लगाने पर 21 हजार रुपये जमा कराए। दो महीने से चेक देना शुरू किया, जो बाउंस हो गए। कंपनी में आने पर हर बार टालमटोल करता रहा। 25 जुलाई को चेक बाउंस होने पर डायरेक्टर ने पांच अगस्त को रकम अदा करने का वायदा किया, लेकिन अवधेश नहीं मिला। मंगलवार को शहीद नगर स्थित होटल में बातचीत के लिए बुलाया। मगर, पैसा देने से मना कर दिया। इस पर लोगों ने उसे सदर पुलिस के हवाले कर दिया। बुधवार को सिकंदरा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद पीड़ित फ्रेंचाइजी ने थाने में तहरीर दी। दोपहर में काफी संख्या में लोग आरोपी के घर पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। मगर, यहां पर महिलाओं के अलावा कोई नहीं था। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
यह हैं फ्रेंचाइजी
करहल के रवि यादव, इटावा के आलोक यादव, फीरोजाबाद के गौरव उपाध्याय, वृंदावन के अनुज शर्मा, मैनपुरी के सुशील गौतम, फर्रुखाबाद के अशोक दुबे, मथुरा के अंशुल, लखनऊ के जयवीर सिंह, धौलपुर के मनोज कुमार, धौलपुर के मनोज गर्ग, ग्वालियर के गौरव तोमर, भरतपुर के तरुन, झांसी के अमन गुप्ता, पलवल के कपिल ने 20-20 कार की बुकिंग करके पैसा जमा कराया है। लेकिन, संचालक ने किसी को ईएमआई की रकम अदा नहीं की है। इस कारण सभी भटकने को मजबूर हैं।  
विज्ञापन

बाक्स

   45 करोड़ की चोट देकर भाग गया फ्रॉड
अभी तक 54 लोग पुलिस से कर चुके हैं शिकायत
आगरा।
आवास विकास कालोनी स्थित ईएमआई फ्री कार कंपनी ने तकरीबन 45 करोड़ की धोखाधड़ी की है। कंपनी के फ्रेंचाइजी होल्डर पैसा वापस लेने के लिए भटक रहे हैं लेकिन कंपनी पर ताला लगा हुआ है। इनका कहना है कि अगर, उनका पैसा वापस नहीं हुआ तो वह दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना करेंगे। उधर, सिंकदरा थाने में 34 लोगों ने तहरीर दी है। इनके अलावा 20 ऐसे हैं जिन्होंने तहरीर नहीं दी सिर्फ शिकायत की है।  इन सभी को थाने के रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है।  
बता दें कि ईएमआई फ्री कार कंपनी में कार लगाने वाले आगरा, अलीगढ़ सहित कई जिलों के ग्राहक और फ्रेंचाइजी होल्डर अपनी कार की किश्त के लिए भटक रहे हैं। कंपनी के कर्मचारी और डायरेक्टर सामने नहीं आ रहे हैं। दफ्तर पर ताला लगा हुआ है। पीड़ित लोगों ने मंगलवार को एसपी सिटी से मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। इसके बाद सिकंदरा पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मगर, बुधवार को भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
इस पर पीड़ितों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से आरोपी शहर से भाग चुके हैं। अगर, कार्रवाई नहीं हुई तो उनकी गिरफ्तारी मुश्किल हो जाएगी। जल्द ही सभी फ्रेेंचाइजी होल्डर मीटिंग करके दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। कंपनी फ्रेंचाइजी के अलावा तकरीबन एक हजार लोगों से तकरीबन 45 करोड़ की धोखाधड़ी कर चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें