फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल में कथा कराने वाले ने प्रसाद में छात्राओं को पिला दी भांग

Mon, 10 Jul 2017 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के खंदारी स्थित निजी छात्रावास में रहने वाली चार छात्राओं को ठंडाई में भांग मिलाकर पिला दी गई। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने छात्राओं को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया। छात्रावास में रहने वाले एक युवक ने भांग मिलाई थी। घटना के बाद से वह फरार है। 
विज्ञापन


खंदारी स्थित एक निजी छात्रावास में मैनपुरी, फिरोजाबाद और राजस्थान की चार छात्राएं रहती हैं। दो छात्राएं नर्सिंग का कोर्स, जबकि दो छात्राएं एसएससी की तैयारी कर रही हैं। छात्रावास के दूसरे हिस्से में एक युवक रहता है। वह मेडिकल की तैयारी कर रहा है। रविवार को गुरु पूर्णिमा पर युवक ने छात्रावास में कथा और भंडारे का आयोजन किया। 

इसमें छात्राओं को खाना खाने के लिए बुलाया। छात्रावास के संचालक ने बताया कि युवक ने रात तकरीबन 10:30 बजे छात्राओं को पीने के लिए ठंडाई दी थी। कुछ देर बाद छात्राओं को चक्कर आने लगे। एक छात्रा बेहोश हो गई। एक अन्य युवक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्राओं को इमरजेंसी में भर्ती करा दिया। 
विज्ञापन


रात तकरीबन तीन बजे हालत में सुधार होने पर उन्हें छात्रावास लाया गया। घटना के बाद से मेडिकल का छात्र फरार हो गया है। छात्रावास के संचालक का कहना है कि दो बार पहले भी छात्र ने इसी तरह छात्राओं को ठंडाई पिला दी थी। तब दो छात्राएं बेहोश हो गई थीं। युवक ने ठंडाई में भांग मिलाकर पिलाई होगी। छात्र की हरकत से छात्राएं दहशत में हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

छात्र का मकसद एक सवाल

- फोटो : अमर उजाला
इमरजेंसी में छात्राओं को पुलिस ने भर्ती कराया था। इसके बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत ने बताया कि छात्राओं ने लिखित में शिकायत नहीं की है। अगर, शिकायत आएगी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं ठंडाई कई और लोगों ने पी थी, लेकिन उन्हें कुछ नहीं हुआ। छात्राओं को ही भांग वाली ठंडाई पिलाई गई थी। आखिर मेडिकल के छात्र का मकसद एक सवाल बना हुआ है। पुलिस ने इस बारे में जानने का कोई प्रयास नहीं किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें