फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने का नाबालिग गिरफ्तार

Mon, 10 Jul 2017 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सतपुली
विज्ञापन
tention in satpuli
विज्ञापन
सोशल मीडिया में एक धर्मस्थल की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने के आरोपी नाबालिग को सतपुली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार सुबह पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पौड़ी किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 13 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन


उधर, रविवार को कस्बे में हुआ बवाल थम गया है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने सतपुली में डेरा डाला हुआ है। कस्बे के हालात सामान्य हो गए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कस्बे में रैली निकालने का प्रयास किया, जिसे पुलिस प्रशासन ने रोक लिया। इस पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की तीखी नोक-झोंक हुई। 

सतपुली थाना पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट हालने के आरोपी नाबालिग को सोमवार की सुबह उसके आवास से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राकेंद्र कठैत ने बताया कि सोमवार दिन में पुलिस ने उसे किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां उसे बाल सुधार गृह भेजने के आदेश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके में पुलिस का कड़ा पहरा

protest
सतपुली में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए सीओ कोटद्वार जेआर जोशी, पौड़ी के निरीक्षक प्रमोद उनियाल समेत कई अधिकारियों ने सतपुली में डेरा डाल दिया है। अधिकारियों ने अब सतपुली के हालात सामान्य बताए। कहा कि किसी को भी कस्बे की कानून और व्यवस्था अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कस्बे में लगातार गश्त चल रही है। 

उच्चाधिकारी कानून व्यवस्था पर निगाह बनाए हुए हैं। सामान्य दिनों की तरह बाजार खुला। एबीवीपी और हिंदू संगठनों की ओर से कस्बे में तिरंगा यात्रा निकालने का प्रयास किया, जिस पर धारा 144 लगे होने का हवाला देते हुए पुलिस प्रशासन ने रैली को आगे नहीं बढ़ने दिया, जिस पर हिंदू संगठनों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। 

सीओ जेआर जोशी ने प्रदर्शनकारियों को समझाया कि आरोपी नाबालिग गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बाद भी यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें