फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में शर्मनाक वारदात, पड़ोसी युवक ने किया पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म

Sat, 13 Jul 2019 06:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
वृंदावन में शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक गांव में पड़ोसी युवक ने पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी फरार है। 
विज्ञापन


पीड़ित के पिता की तहरीर के अनुसार शुक्रवार दोपहर को गांव का युवक उसके घर में दाखिल हुआ। घर में पांच वर्ष की बच्ची खेल रही थी। उसके पिता और मां खेत पर काम करने गए थे। बड़ा भाई स्कूल गया था। 

घर में बच्ची को अकेला पाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। जब परिजन घर लौटे तो बच्ची ने घटना की जानकारी दी। जिसे सुनकर परिजन सन्न रह गए। शनिवार सुबह पीड़ित के पिता ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सीओ सदर रमेश तिवारी एवं कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे मौके पर पहुंचे। पीड़ित बच्ची, उसके पिता और भाई से जानकारी जुटाई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वहीं पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया। 

कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे का कहना है कि पांच वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म की शिकायत मिली है। बच्ची के पिता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें