फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम चोरी का मामला: गश्त में लापरवाही बरतने पर एसओ समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Sun, 10 Feb 2019 01:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
ईसीआईसीआई बैंक का एटीएम चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा में आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम चोरी होने के बाद थाना छाता के प्रभारी निरीक्षक और पीआरवी सिपाहियों पर गाज गिरी है। एसएसपी ने एसओ समेत पांच पुलिसकर्मी को गश्त में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


वारदात पांच फरवरी की रात को हुई। छाता क्षेत्र में हाईवे पर वेकमेट कंपनी के बाहर लगे आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को बदमाश उखाड़कर ले गए। एटीएम में 37 लाख 91 हजार 200 रुपये थे, जो कर्मचारियों की सैलरी के लिए डाले गए थे। 

अगले दिन सुबह जब एटीएम का गार्ड पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। एजीएसटीटीएल कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश तिवारी ने छाता कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वारदात वाली रात गश्त में पुलिस द्वारा लापरवाही बरती गई। 
विज्ञापन


इस पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने सख्त कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार और पीआरवी के चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया है, वहीं पुलिस की टीमें एटीएम ले जाने वाले बदमाशों की तलाश में हरियाणा के मेवात में डेरा डाले हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें