फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी में पुलिस के सामने वकील पर गोलियां बरसाईं

Thu, 25 Aug 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस चौकी के ठीक सामने अधिवक्ता ओमवीर सिंह चाहर (50) पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीवानी कचहरी में बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे काली बाइक सवार तीन युवकों ने बड़े ही दुस्साहसिक ढंग से पुलिस चौकी के ठीक सामने अधिवक्ता ओमवीर सिंह चाहर (50) पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। वह अपने बेटे दीपक चाहर और साथी अधिवक्ता अजय चाहर के साथ वैगनआर कार से घर जा रहे थे। हमलावरों ने 12 राउंड फायर किए। ओमवीर को तीन गोलियां लगी हैं। उन्हें निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है। उधर, चौकी के 12 पुलिसवालों के सामने ही हमलावर रिवाल्वर लहराते हुए आराम से भाग निकले। पुलिस घटना के पीछे रंजिश बता रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से कागारौल के नारोल गांव निवासी ओमवीर सिंह चाहर दयालबाग में रहते हैं। घर जाने के लिए कार से निकले ही थे कि जिला जज कोर्ट के सामने तिराहे पर बाइक पर तीन युवक रिवाल्वर लेकर आते दिखाई दिए। वे कुछ समझ पाते इससे पहले ही उन्होंने फायर शुरू कर दिए। सामने ही पुलिस चौकी है लेकिन गोली चलते ही पुलिसवाले दुबक गए। चश्मदीद दीपक ने बताया कि पापा को तीन गोली लगने के बाद हमलावर गेट नंबर एक से भाग निकले। इसके बाद पुलिस पहुंची। घायल ओमवीर सिंह को देहली गेट स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। उन्हें एक  कंधे पर और जांघ में दो गोलियां लगी हैं। डाक्टर ने हालत खतरे से बाहर बताई गई। उधर, एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि घटना के पीछे रंजिश सामने आई है। 

पांच के खिलाफ केस दर्ज
आगरा। ओमवीर सिंह चाहर के चचेरे भाई अजय चाहर ने चंदन सिंह, विजेंद्र, नत्थी, वेदपाल और राकेश क खिलाफ न्यू आगरा थाना में नामजद केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि इनसे अधिवक्ता की रंजिश चल रही है।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज समेत चार लाइन हाजिर 
आगरा। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने दीवानी कचहरी चौकी इंचार्ज आरके चौधरी समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। अभी और भी कई पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें