फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कॉलेज में दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बची छात्रा, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Sat, 20 Jan 2018 11:08 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा कॉलेज में शनिवार दोपहर को एक पूर्व छात्र के गुट ने कई राउंड फायरिंग करके दहशत फैला दी। गुट में शामिल छात्र और युवकों ने एक के बाद एक सात फायर किए। एक छात्रा के पैर के पास से गोली निकल गई। 
विज्ञापन


कई और छात्र-छात्राएं बाल-बाल बच गए। इससे परिसर में चीखपुकार मच गई। कॉलेज स्टाफ भी भाग खड़ा हुआ। फायरिंग करने वाले छात्र और युवक कॉलेज के पिछले हिस्से की टूटी दीवार से होकर भाग गए। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। 

पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह घटना तब हुई, जब कुलपति कुछ देर पहले ही कॉलेज के वार्षिकोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होेकर गए थे। 
विज्ञापन
Trending Videos

शनिवार को आगरा कॉलेज में वार्षिकोत्सव का था। कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित भी आए थे। दोपहर एक बजे कुलपति चले गए। इसी बीच कॉलेज परिसर में केंद्रीय पुस्तकालय के बाहर मैदान में 10-12 छात्र, पूर्व छात्र और बाहरी युवक आ गए। कुछ ने अपने हाथों में तमंचे लिए हुए थे। 

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि कॉलेज परिसर में कैंटीन के पास टूटी दीवार से बीए द्वितीय वर्ष का छात्र मयंक चौधरी, बीएससी का छात्र शाहरुख, क्रिश और पूर्व छात्र नवनीत यादव व बिलाल अपने साथियों के साथ आए थे। 

मयंक चौधरी ने तमंचा निकालकर एक के बाद एक कई फायर कर दिए। हवाई और सीधे गोली चलाई। उस समय मैदान में काफी छात्राएं और छात्र बैठे हुए थे। परिसर में फायरिंग से अफरातफरी मच गई। 

कॉलेज स्टाफ डर गया

एक छात्रा के पैर के पास से गोली निकल गई। वह रोने लगी। अन्य छात्र-छात्राएं बाहर की ओर भाग गए। कॉलेज स्टाफ भी डर गया। कैंटीन के पास खड़े कुछ छात्रों को धमकाने के बाद आरोपी छात्र सहित अन्य टूटी दीवार से बाहर निकल गए। घटना की जानकारी पर कर्मचारी आ गए। वह डंडे लेकर पीछे भी दौड़े, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।

घटना से शिक्षक और शिक्षिकाएं दहशत में आ गए। प्रिंसिपल ने पुलिस को जानकारी दी। बाद में एसएसपी आफिस में जाकर प्रार्थनापत्र दिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया। 

इंस्पेक्टर लोहामंडी ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की तहरीर पर नवनीत यादव, मयंक चौधरी, बिलाल, शाहरुख और क्रिश सहित अन्य के खिलाफ 147, 148, 149, 504, 307 और सात सीएलए में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी छात्रों की तलाश किया जा रही है।
विज्ञापन

पहले भी नाम आया नवनीत का

पुलिस ने बताया कि आगरा कॉलेज का पूर्व छात्र नवनीत यादव मैनपुरी का रहने वाला है। पहले भी उसका नाम सामने आ चुका है। हाल ही में एक छात्र की पिटाई लगाई थी। 

तब पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी। मगर, कोई कार्रवाई नहीं की गई। कॉलेज स्टाफ ने बताया कि नवनीत कई बार मारपीट कर चुका है। छात्रों के साथ स्टाफ को भी धमका कर जाता है।

10 अगस्त 2015 को पांच नकाबपोश युवकों ने बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र पर हमला बोला था। वह चिल्लाया तो उस पर फायर झोंककर भाग निकले। वह गोली लगने से बाल- बाल बचा था। 

चार दिसंबर 2012 को हॉस्टलर्स ने एलएलबी के छात्र को हॉस्टल के अंदर ले जाकर पीटा, उसे किसी तरह बचाया जा सका था। मामले में समझौता हो गया था। पुलिस भी पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा आए दिन घटनाएं हो चुकी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें