फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से महिला झुलसी टोरंट पर एफआईआर

Thu, 28 Jul 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजगंज के करबना गांव मकान के ऊपर से जा रही एचटी लाइन की चपेट में आकर कृष्णा नाम की महिला झुलस गई। उसकी हालत गंभीर है। उसके जेठ रंजीव ने टोरंट पावर के खिलाफ थाना ताजगंज में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इसमें रंजीत ने बताया है कि मकान पहले से बना था। लाइन बाद में डाली गई। उन्होंने इसका विरोध भी किया था। छत पर बालक चले गए थे। उन्होंने लाने के लिए छोटे भाई की पत्नी कृष्णा गई। वह लाइन की चपेट में आ गई। उसे निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें टोरंट पावर को आरोपी बनाया गया है।

ताजगंज में यह हादसा कल हुआ था। वहां छानबीन करने गए थे तब लोगों ने बताया कि एलटी लाइन वहां से गुजर रही है। भवन स्वामी ने छज्जा बढ़ा लिया है। अपने बच्चे को पकड़ने के चक्कर में तार की चपेट में आ गई थी। इससे यह हादसा हुआ है। वहीं संदेहास्पद स्थिति इसलिए पैदा हुई है कि यदि महिला की तार चपेट में आती तो लाइन ट्रिप हो जाती लेकिन ऐसा नहीं हुई है। लिहाजा अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरओ, टोरंट पावर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें