फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: किसान ने करंट लगाकर की आत्महत्या की कोशिश, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

Mon, 07 Dec 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • करंट लगाकर आत्महत्या की कोशिश का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
  • ट्यूबवेल के पानी के विवाद में भाई से मारपीट के बाद किसान ने उठाया यह कदम
विज्ञापन
किसान हरिशंकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में एक किसान का वीडियो में वायरल हुआ है। इसमें वह खुद को करंट लगा रहा है। मामला थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव बास बोड़िया का है। गांव में दो भाइयों के बीच ट्यूबवेल के पानी को लेकर विवाद में मारपीट हो गई। इस मामले में तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया। विवाद के बाद एक भाई ने करंट लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसका वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन: हरियाणा पुलिस ने करमन बॉर्डर किया बंद, हाईवे और एक्सप्रेसवे पर लगा जाम


थाना प्रभारी प्रेम निवास शर्मा ने बताया कि तीन दिसंबर को गांव बास बोड़िया निवासी हरिशंकर का छोटा भाई रामनरेश से ट्यूबवेल के पानी के लिए झगड़ा हो गया। हरिशंकर का आरोप है कि राम नरेश बिजली का बिल आधा नहीं देता है। इसके लिए उसे पानी देने से मना कर दिया था। इसे लेकर दोनों के बीच मारपीट भी हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिशंकर के पुत्र नितेश ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रामनरेश अपने बेटे रमाकांत के साथ लाइसेंसी बंदूक और तमंचे के साथ आए और मारपीट की। पथराव भी किया। इस घटना में हरिशंकर घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें- कोरोना: आगरा में सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों के लगेगी वैक्सीन, जुटाया गया 10 हजार लोगों का डाटा

रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें हरिशंकर नलकूप के दो विद्युल तारों को पकड़कर खुद को करंट लगाकर आत्मदाह का प्रयास करता नजर आ रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रेम निवास शर्मा ने बताया कि वीडियो की जानकारी हुई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें