फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज के बाहर छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर मनचले ने पीटा

Sat, 23 Sep 2017 07:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में कालेज के बाहर दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़ कर दी गई। इसका आरोप छात्रा के साथ में ही पढ़ने वाले एक छात्र पर है। छात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित परिवारीजनों ने थाना में तहरीर दी है।
विज्ञापन


छात्रा थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली है। उसके स्कूल में क्षेत्र का ही एक किशोर भी पढ़ता है। आरोप है कि छात्र छात्रा का रास्ते में पीछा करता है। शुक्रवार सुबह कालेज के बाहर उसे पकड़ लिया। छात्र ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। 

छात्रा ने शोर मचा दिया। इस पर अन्य छात्र-छात्राएं आ गए। इस पर छात्र ने छात्रा की पिटाई लगा दी। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें