कासगंज में जमीन के लालच में दमाद ने सास की हत्या कर शव को खेत में लगी भूसे की बुर्जी में छिपा दिया। पुलिस ने दमाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया।
भूदेवी (70) पत्नी हरनाम सिंह निवासी लोधीपुर के कोई पुत्र नहीं है। उसका दमाद हरी सिंह पुत्र निहाल सिंह निवासी हिम्मतपुर सई साथ में रहता है। भूदेवी के पास 13 बीघा जमीन थी। इस जमीन पर दमाद की नजर थी।
वह आए दिन अपनी सास से जमीन अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाता था, लेकिन सास जमीन उसके नाम नहीं की। इससे नाराज होकर दामाद ने सास को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।