डीएसओ उमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि अवैध गोदाम से 87 हजार लीटर से अधिक डीजल-पेट्राल जब्त किया है, यह नकली प्रतीत हो रहा है। इसे विभिन्न केमिकल से मिलाकर बनाया जा रहा था। गोदाम मालिक पंकज और राजेश के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। टीम में क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक अशोक मिश्रा, अजय प्रताप रहे।
इंजन के पार्ट कर देता खराब, माइलेज भी देती कम
वाहन विशेषज्ञों ने बताया कि नकली पेट्रोल-डीजल के उपयोग से वाहनों के इंजन पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। इससे इंजन के पार्ट कमजोर हो जाते हैं और सीज होने का खतरा रहता है। वाहनों का माइलेज भी कम हो जाता है।
देहात और दूर दराज के क्षेत्रों करते थे आपूर्ति
आपूर्ति विभाग की पूछताछ में वहां मिले लोगों ने बताया कि गांव-देहात और दूर दराज के क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति की जाती है। कई पेट्रोल पंप भी हैं, जिनके कर्मचारियों ने नाम नहीं बताए। आपूर्ति विभाग की टीम ने बताया कि मुकदमा दर्ज करा दिया है, आगे की पूछताछ पुलिस करेगी।