फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में गला दबाकर बड़े भाई की हत्या, बचाने आई मां पर भी हमला, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Sep 2019 09:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आरोपी युवक, घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के नौबस्ता में रविवार की रात शराब के नशे में हुए झगडे़ के बाद छोटे भाई ने युवक की हत्या कर दी। आरोपी ने बचाने आई मां पर भी हमला किया। किसी तरह मां ने जान बचाई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


मृतक विजय नारायण (28) पुत्र जय नारायण निवासी काछी वाली गली, नौबस्ता एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था। मां मुन्नी देवी आंगनबाड़ी केंद्र में काम करती हैं और पिता मजदूरी करते हैं। 

रविवार की रात नौ बजे विजय नारायण और उसका छोटा भाई सत्य नारायण कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। मां मुन्नी देवी बचाव को आईं तो सत्य नारायण ने उन पर भी हमला कर दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

छाती पर बैठकर दबाया गला

मां बचकर भागीं तो पीछे से सत्य नारायण ने कमरा बंद कर लिया। परिजनों के मुताबिक मुन्नी देवी ने झांककर देखा तो सत्य नारायण बड़े भाई विजय की छाती पर चढ़कर उसका गला दबा रहा था। उन्होंने शोर मचाया। 

काफी देर बाद सत्य नारायण ने दरवाजा खोला और यह कहते हुए कि उसने भाई को मार डाला है, भाग गया। करीब डेढ़ घंटे बाद बाद काफी नशे में लौटा तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

देर रात एसपी सिटी प्रशांत वर्मा, सीओ लोहामंडी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर थे। सीओ लोहामंडी के अनुसार शराब के नशे में छोटे भाई ने युवक की हत्या कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें