मारपीट के बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। जिसमें अशोक अपनी पत्नी गीता (54) के साथ बीच-बचाव करने के उद्देश्य से घर के बाहर आया। इसी दौरान गुस्से में गुलवीर ने दोनाली बंदूक से दंपती पर गोलियां दाग दीं।
एक गोली अशोक की छाती तथा दूसरी गोली गीता के कमर के ऊपरी हिस्से में लगी। फायरिंग होने से गांव में भगदड़ मच गई। परिजन तत्काल लहूलुहान अशोक तथा गीता को सुरीर कोतवाली ले गए। पुलिस ने उन्हें मथुरा जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इधर, घटना के बाद गुलवीर दोनाली बंदूक समेत अपने दोनों बेटों बलराम और कोमल को लेकर थाने पहुंच गया। सूचना पर एसपी देहात श्रीश चंद्र तथा एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि वारदात में शामिल तीनों लोगों को गिरफ्तार कर दोनाली बंदूक को जब्त कर लिया है।
लापरवाही बरतने पर खायरा चौकी प्रभारी निलंबित
सुरीर की खायरा चौकी पर हुए दोहरे हत्याकांड में लापरवाही बरतने पर एसएसपी गौरव ग्रोवर ने खायरा चौकी प्रभारी अनिल कुमार का निलंबित कर दिया है तथा उनके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। वारदात में मृतक अशोक के पुत्र मुकेश ने गुलवीर, बलराम, कोमल, सोनदेवी, सुन्दरी, देवकी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।