फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ कैप्चरिंग की अफवाह, आईजी तक दौड़े 

Sun, 12 Feb 2017 01:35 AM IST
बूथ कैप्चरिंग की अफवाह, आईजी तक दौड़े 
विज्ञापन
बूथ कैप्चरिंग की अफवाह, आईजी तक दौड़े  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
बाह विधानसभा क्षेत्र में बूथ कैप्चरिंग की दिनभर अफवाह फैली। छदामीपुरा, विक्रमपुर, किन्दरपुरा, पडुआपुरा, गढीरम्पुरा, बसई अरेला, रैपुरा भदौरिया में डम्पिंग की खबर पर आईजी सुजीत पाण्डेय तक को बाह की दौड़ लगानी पड़ी। फरैरा के मतदान केन्द्र पर शाम 3 बजे भीड़ जमा हो गई। पुलिस को बल प्रयोग किया तो भीड़ ने प्रदर्शन किया। एसडीएम बाह ने बताया कि बूथ कैप्चरिंग की केवल अफवाह उड़ी। मतदान शांतिपूर्वक हुआ।
फतेहाबाद के ग्राम गढ़ी श्रीपति उजरई व बाकलपुर में समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने बूथों पर कब्जे करने की कोशिश की। इरादतनगर के पचमौरी व लादूखेड़ा के गांव मुखरई में फर्जी मतदान का प्रयास कर रहे कुछ युवकों को पुलिस पकड़कर थाने ले गयी। भदरौली के पास नगरिया गांव के बूथ संख्या 123 पर राकेसी देवी जब वोट डालने पहुंची तो उनका वोट पहले से ही कोई डाल चुका था। हंगामा होने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और भाजपा प्रत्याशी पुत्र त्रिपुदमन सिंह मौके पर पहुंचे और महिला का वोट डलवाया। पडुआपुरा, जगतूपुरा, अमर सिंह पुरा में झगडे़ की अफवाह उड़ीञ ग्राम रेपुरा रोपड़, रनपुरा और हिमायूपुर में मारपीट की सूचना पुलिस को मिली। थाना बरहन पुलिस ने गांव नगला धौकल के बूथ पर किसी और का मतदान करने आए युवक को चुनाव होने तक थाने में बैठाए रखा। शमसाबाद में ग्राम लुहारी में कुछ वोटरों को रोके जाने की सूचना मिली। गढ़ी श्रीपति में दो युवकों का विवाद हुआ लेकिन अफवाह वोट डंपिंग की उड़ी। यहां मतदान के लिए वोट की लाइन में खड़ी महिला बेहोश होकर गिर गई। 
विज्ञापन


खाना न मिलने पर भड़का रिजर्व स्टाफ, किया प्रदर्शन
बाह। मतदान ड्यूटी के लिए रिजर्व में रखा गया स्टाफ खाना न मिलने से भड़क गया। तहसील मुख्यालय में उन्होंने प्रदर्शन किया। 58 मतदान कर्मियों को शुक्रवार शाम से न तो खाने पीने को कुछ मिला नहीं इसके लिए पैसा मिला।
विज्ञापन


सेक्टर मजिस्ट्रेट की गाड़ी लेकर भागा चालक
बाह/तांतपुर। विधानसभा क्षेत्र बाह के 294 सेक्टर के सेक्टर मजिस्ट्रेट डा. प्रवीन कुमार की गाड़ी समेत चालक सुबह ही भाग गया। तहसील मुख्यालय के कंट्रोल रूम पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के पैदल होने की सूचना दी गई। आननफानन में तहसील मुख्यालय से उन्हें गाड़ी मुहैया कराई गई। थाना बसई जगनेर क्षेत्र में बस स्टेेंड के पास चुनाव ड्यूटी में लगी बुलेरों में पीछे से जीप ने टक्कर मार दी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें