फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: ठंडी रोटियां देने पर ढाबा मालिक को गोली मारी, पिस्टल के साथ दो युवक गिरफ्तार

Thu, 24 Dec 2020 11:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
घायल ढाबा मालिक से पूछताछ करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एटा जिले में बुधवार की रात ठंडी रोटियां देने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने ढाबा मालिक को गोली मार दी। गोली ढाबा मालिक के जांघ में लगी है। पुलिस ने घायल ढाबा मालिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना कोतवाली नगर क्षेत्र में बस अड्डे के सामने स्थित एक ढाबे में हुई। यहां ज्योति होटल के नाम से अवधेश यादव ढाबा चलाते हैं।

विज्ञापन


घायल अवधेश के भतीजे अवध पाल सिंह ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11.30 बजे चाचा अवधेश यादव ढाबे पर मौजूद थे, तभी दो युवक बिना नंबर की पल्सर बाइक पर आए। युवकों ने खाना पैक कराने का ऑर्डर दिया। अवधेश ने खाना पैक कराकर दे दिया। लेकिन युवकों ने रोटियां ठंडी बताकर रुपये नहीं दिए। इसका विरोध करने पर युवक अमित चौहान ने अवधेश पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी, गोली उनकी दाहिनी जांघ में जा लगी। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। 

विज्ञापन

वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी सुनील कुमार सिंह, सीओ सिटी राजकुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। घायल के भतीजे की तहरीर पर पुलिस अधिकारियों ने दो नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। 

पुलिस ने आरोपी अमित चौहान पुत्र विजेंद्र चौहान और कौस्तुभ सिंह पुत्र संतोष कुमार निवासी नारायण नगर थाना कोतवाली नगर को मय लाइसेंसी दो पिस्टलों सहित गिरफ्तार कर लिया है। इनसे एक काली पल्सर बाइक बिना नंबर की बरामद की गई है।  

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ढाबा पर रोटियां ठंडी होने के विवाद में संचालक को दो लोगों ने पिस्टल से गोली मारकर घायल कर दिया, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें