फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डौकी में हरे झंडे लगाने पर युवक पकड़े, फैला तनाव

Sun, 11 Dec 2016 12:50 AM IST
डौकी में हरे झंडे लगाने पर युवक पकड़े, फैला तनाव
विज्ञापन
पाकिस्तानी झंडा - फोटो : pti
विज्ञापन
डौकी में बारावफात पर हरे झंडे लगाने पर विवाद हो गया। लोगों ने पाकिस्तान के झंडे लगाने और नारेबाजी करने की सूचना दे दी। इस पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। इधर सूचना पर मंटोला में भी तनाव फैल गया। एसपी सिटी ने सीओ फतेहाबाद को जांच के निर्देश दिए हैं। पूछताछ के बाद युवकों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

वाकया शनिवार दोपहर का है। डौकी में बारावफात के मौके पर एक समुदाय के युवकों ने हरे झंडे लगाए थे। कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि दूसरे समुदाय के कुछ युवक पाकिस्तान के झंडे लगाकर आपत्तिजनक नारेबाजी कर रहे हैं। इस पर थाना डौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। झंडे भी उतरवा दिए। इसकी जानकारी जब मंटोला में पहुंची तो तनाव फैल गया। इलाके के मुअज्जिज लोगों ने जिले के पुलिस अधिकारियों को बताया। इस पर सीओ फतेहाबाद ने डौकी पहुंचकर जांच की। झंडे इस्लामिक थे। 
इस संबंध में मंटोला के हाजी बिलाल कुरैशी, हाजी शरीफ काले, डा. सिराज कुरैशी आदि ने चेतावनी दी कि डौकी के प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए वरना बारावफात का जुलूस नहीं निकाला जाएगा। अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया। सीओ फतेहाबाद एके सिंह ने बताया कि पाकिस्तान के झंडे लगाने और पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की सूचना पर युवकों को पकड़ा था। बाद में क्लीन चिट दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें