फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने दोस्त के साथ मिलकर की थी स्कूल संचालक की हत्या

Sun, 06 Nov 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा प्रसाद हत्याकांड का खुलासा, आरोपी युवक पुलिस हिरासत में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरीपर्वत के नगला धनी में दिवाली के पूजन के दौरान की गई सपा नेता एवं स्कूल संचालक मथुरा प्रसाद की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि उसे उसकी बेटी ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर मारा था। पुलिस ने उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है। बेटी के खिलाफ भी साक्ष्य मिल गए हैं। उसे आज पकड़ा जा सकता है। इन दोनों ने एक करोड़ के लिए अपने हाथ खून से रंगे थे।
विज्ञापन


बता दें, नगला धनी, न्यू विजय नगर कालोनी निवासी मथुरा प्रसाद कुशवाहा (65) वर्ष का टेढ़ी बगिया स्थित पवन विहार में शीला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है। वह सपा के जिला सचिव भी थे। खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी की जिम्मेदारी भी उन पर थी। उनके बेटे राकेश कुमार और राजेश के मंडी समिति के पास स्कूल हैं। राकेश भाजपा नेता    हैं। दिवाली पर रात आठ बजे मथुरा प्रसाद घर में पहली मंजिल पर दिवाली के पूजन की तैयारी कर रहे थे। उस वक्त घर में मां शीला देवी, बहन चांदनी और बेटी ज्योति भी मौजूद थीं। तभी मथुरा प्रसाद की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी।

एफआईआर में पवन विहार , टेढ़ी बगिया निवासी सर्वेश, उसका भाई मोहन, मां शांति देवी, चाचा संजू, रिश्ते का भाई बाबी को नामजद कराया गया था। घर से एक चाकू, बुलट, एक जूता बरामद हुआ है। जूता सर्वेश का बताया गया था। इसी से पुलिस को सुराग मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने सर्वेश के मोबाइल की कॉल डिटेल देखी तो इसमें मथुरा प्रसाद की एक  बेटी का नंबर मिला।  इसके बाद पूछताछ में पूरी कहानी सामने आ गई। पुलिस का कहना है कि मथुरा प्रसाद ने कुछ दिन पहले प्रापर्टी बेची थी। इसके बदले एक करोड़ रुपये मिले थे। इस रकम को लूटने के लिए ही मथुरा प्रसाद की बेटी ने सर्वेश के साथ हत्या की थी। सर्वेश से उसकी पहले से जान पहचान है ।

30 लाख नहीं मिलने पर बनाया हत्या का प्लान
आगरा। पुलिस की जांच में आया है कि सर्वेश के साथ हत्या में शामिल रही मथुरा प्रसाद की एक बेटी उससे 30 लाख रुपये की मांग कर रही थी। मथुरा प्रसाद को जमीन बेचने से जो एक करोड़ मिला था, वह उसमें से यह रकम मांग रही थी। मथुरा प्रसाद ने उसे पैसा देने से मना कर दिया था। इस पर झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद बेटी ने दोस्त के साथ मिलकर पिता की हत्या कर एक करोड़ लूट का प्लान बना लिया। हालांकि सर्वेश और उसकी दोस्त लूट नहीं कर पाए थे। गौरतलब है कि एफआईआर में लिखवाया गया था कि  सर्वेश लड़कियों को परेशान करता था। मथुरा प्रसाद ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। मामला तीन साल पुराना था। तभी से वह रंजिश मानने लगा था। इसी में उसने परिवार के साथ मिलकर मथुरा प्रसाद की हत्या कर दी। लेकिन उसके मोबाइल की कॉल डिटेल से पता चला कि मथुरा प्रसाद की एक बेटी लंबे समय से उसके साथ संपर्क में है। पुलिस ने इसी आधार पर उससे पूछताछ की तो तस्वीर साफ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें