फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारागाह की जमीन ढूंढ रहे अधिकारी 

Wed, 22 Mar 2017 01:03 AM IST
चारागाह की जमीन ढूंढ रहे अधिकारी 
विज्ञापन
गाय - फोटो : demo pic.
विज्ञापन
पशुओं के अवैध कटान को रोकना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन सक्रिय भी हो गया है। ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। इस बीच प्रशासन ने चारागाहों की पड़ताल भी शुरू कर दी है। सरकार किसी भी समय इनकी स्थिति को लेकर रिपोर्ट तलब कर सकती है। ऐसे में पुराने रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को एडीएम प्रशासन राजेश कुमार श्रीवास्तव ने चारागाहों की रिपोर्ट तलब की। राजस्व अभिलेखों के मुताबिक, जिले में 1135 हेक्टेयर जमीन चारागाह की है। प्रशासन द्वारा अब इसका भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। ताकि पता चल सके कि हकीकत में चारागाह की कितनी जमीन बची है और कितने पर कब्जा हो गया है। दरअसल, प्रशासनिक अधिकारियों को अंदेशा है कि अवैध पशुवधशालाओं को बंद करने के बाद सरकार पशुओं को रखने के लिए चारागाहों की स्थिति को लेकर रिपोर्ट तलब कर सकती है। बता दें कि जिले में तमाम पशु आवारा घूमते रहते हैं। इन्हें रखने का कहीं कोई ठिकाना नहीं है। 
विज्ञापन


इनसेट
राजस्व अभिलेखों में उपलब्ध चारागाह का विवरण
तहसील    ग्रामों की संख्या    कुल गाटों की संख्या    रकवा (हेक्टेयर में)
सदर    63    266    201.8952
बाह    26    41    36.7690
फतेहाबाद    12    48    16.9960
किरावली    54    100    56.5090
खेरागढ़    83    393    749.5360
एत्मादपुर    36    64    73.5360
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें