फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय चराने वालों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

Fri, 23 Dec 2016 12:14 AM IST
गाय चराने वालों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा
विज्ञापन
गाय चराने वालों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना बाह के होलीपुरा गांव में गुरुवार को ग्रामीणों ने गाय चरा रहे राजस्थान के लोगों पर हमला बोल दिया।  15 लोगों के समूह को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। हमलावरों ने फायरिंग भी की। इस घटना में 6 लोग घायल हो गये। तीन महिलाओं सहित चार को इलाज के लिए आगरा भेजा गया है। पुलिस मामले को मारपीट का बता रही हे।  
विज्ञापन

कोटा जिले के विजया नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलमपुरा गांव के 15 लोगों का समूह सुबह होलीपुरा गांव के खाली खेत में गाय चरा रहा था। इस समूह में महिलाएं भी हैं। आरोप है कि फरैरा गांव के एक ही परिवार के राम लक्ष्मन, शेरा आदि ने फसल को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए गाय चराने वालों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें श्यामलाल 50, पत्नी जमुना बाई 48, हीराबाई 55, कुसुमाबाई 52, मथुरी 22, इन्द्रावती 40 घायल हो गये। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने उन पर गोलियां भी चलाईं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बाह पर भर्ती कराया वहां से 4 लोगों को आगरा रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर बाह ने बताया राम लक्ष्मन और शेरा आदि के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया जा रहा है। 

बंजारों से मारपीट, गर्भवती महिला की हालत गंभीर
एत्मादपुर।  गांव लखनामई में बाइक सवार युवकों ने गाय चरा रहे बंजारा समुदाय के समूह पर हमला कर दिया। इसमें गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अजमेर के गांव सूपा निवासी हरी सिंह पुत्र हजारी गुरुवार दोपहर करीब चार बजे 36 लोगों के अपने समूह के साथ गांव लखनामई से 500 गायों का जत्था लेकर गुजर रहे थे। गांव के बाहर बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने उन्हें गोकश कहते हुए पीटना शुरू कर दिया।  इसमें 27 वर्षीय गर्भवती प्रेमा देवी पत्नी किशन गंभीर रूप से घायल हो गयी। पीड़ितों ने 100 नंबर पर फोन किया। हरी सिंह का कहना था कि पुलिस के आने के बाद भी उनके साथ मारपीट की गई। बाद में एसडीएम सुनील वर्मा, सीओ श्लोक कुमार, फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी श्लोक कुमार ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें