फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर चालक की हत्या कर कोरियर कंपनी का कंटेनर लूटा, लुटेरों ने खेत में फेंकी लाश

Fri, 25 Oct 2019 01:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रवेश तिवारी उर्फ पिंटू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के रेवाड़ी से कोरियर कंपनी का सामान लेकर रांची जा रहे कंटेनर को आगरा के खंदौली क्षेत्र में लूटकर बदमाशों ने चालक की हत्या कर शव झरना नाले के समीप फेंका दिया। चालक इटावा जनपद का रहने वाला था। 
विज्ञापन


खोजबीन के दौरान पुलिस ने कोरियर कंपनी के कंटेनर को थाना सादाबाद के ग्राम कुरसंडा के समीप से बरामद किया। बदमाश कंटेनर का सामान लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने कंटेनर स्वामी और कोरियर कंपनी के लोगों से पूछताछ में जुटी है। 

पुलिस के मुताबिक बुधवार की शाम करीब चार बजे दारू खेड़ा, रेवाड़ी हरियाणा से स्पॉट ऑन कोरियर कंपनी से दवाई और परचून का सामान लेकर एक कंटेनर रांची के लिए निकला था। आगरा-फिरोजाबाद हाईवे से गुजरते समय बदमाशों ने कंटेनर को चालक सहित अपने कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

मौके पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने कंटेनर चालक प्रवेश तिवारी उर्फ पिंटू (28) पुत्र अनुरोध तिवारी निवासी बहेड़ा महेवा, इटावा की गला घोंटकर हत्या कर उसका शव खंदौली-एत्मादपुर मार्ग पर झरना नाले के समीप एक खेत में फेंक दिया। गुरुवार सुबह खेत में शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। 

मौके पर सीओ एत्मादपुर अतुल कुमार सोनकर और डाग स्क्वैड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची। खोजबीन के दौरान पुलिस ने कंटेनर को सादाबाद के कुरसंडा के पास से बरामद कर लिया। कंटेनर के दरवाजे पर सील टूटी हुई थी। उसमें परचून और दवाईयां बिखरी हुई थी। जिससे लगता है कंटेनर में लूटपाट की गई है।

जानकारी होने पर कंटेनर मालिक सुनील कुमार निवासी फौलादपुर थाना शाहजहांपुर, अलवर राजस्थान और चालक के घरवाले भी पहुंच गए। कंटेनर मालिक ने बताया कि सामान की लूट हुई है। कितना सामान लूटा गया है यह कोरियर कंपनी की जांच में ही सामने आएगा।
विज्ञापन

जीपीआरएस से मिली कंटेनर की लोकेशन

कंटेनर मालिक सुनील कुमार ने बताया की वह गुरुवार की सुबह से कंटेनर चालक को फोन मिला रहे थे। लेकिन मोबाइल उठ नहीं रहा था। इस पर उन्होंने जीपीआरएस के माध्यम से कंटेनर की लोकेशन देखी तो वो आगरा अलीगढ़ हाईवे पर सादाबाद के समीप का मिला। जबकि उसे दिल्ली फिरोजाबाद मार्ग पर होना चाहिए था। लोकेशन गलत दिशा मे होने पर वह वहां पहुंच गए। 
               
आगरा-एत्मादपुर रोड पर जिस स्थान पर कंटेनर चालक को मारकर उसके शव को फेंका गया था। उससे कुछ ही दूरी पर झरना नाले पर पीआरवी पुलिस की जीप खड़ी हुई थी। हत्यारे चालक का शव फेंक कर कंटेनर सहित फरार हो गए, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें